Ramgarh News: उसरा पंचायत में आदिवासी का करम मिलन समारोह का आयोजन
रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड अंतर्गत उसरा पंचायत और दोहाकातु पंचायत के नोवागड़ा में रविवार को करमा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आदिवासी सरना समिति उसरा, दोहाकातुके करमा स्थल में सभी ग्रामीण माता बहन एक साथ ढोल-मांदर के साथ नृत्य करते हुए पहुंचे। इस दौरान समाज के लोगो ने बताया कि करम परब झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों में प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम और अच्छी फसल की कामना से जुड़ा एक प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव है। इस मिलन समारोह में पारंपरिक नृत्य, गीत और समाज की संस्कृति को संरक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर आदिवासी सरना समिति अध्यक्ष मांटू मुंडा, सचिव जितेंद्र करमाली, कोषाध्यक्ष, अजय करमाली, गोपी मुंडा, रामविलास करमाली, सतीश मुंडा, हरेंद्र करमाली, रोहित मुंडा, सुरंन्द्र करमाली, राकेश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.