रामगढ़, नवम्बर 4 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी दामोदर किनारे निर्माणाधीन सूर्य मंदिर का सीसीएल के अधिकारियों और नेताओं ने निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के नेतृत्व में सूर्य मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके निरीक्षण में सीसीएल के अधिकारी और यूनियन नेताओं ने कार्य प्रगति का जायजा लिया। इसमें सिविल इंजीनियर चंदन तिवारी, बिरसा परियोजना सिविल विभाग के संतोष कुमार और ईएंडएम विभाग के इंजीनियर अंकुर विश्वनाथ शामिल थे। टीम ने निर्माणाधीन मंदिर परिसर में चल रहे रंग-रोगन, पेंटिंग, लाइटिंग व्यवस्था सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया गया। मंदिर परिसर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मंदिर आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते...