रामगढ़, अक्टूबर 13 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी के पिला क्वार्टर इलाके और कॉलोनी इलाके में खराब सड़क की मरम्मत राकोमयू के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने अपनी पहल पर कराई। इस सड़क की मरम्मत मिट्टी-मोरम से कराई गई। इसके मरम्मत होने से कॉलोनीवासियों सहित शांति निकेतन विद्यालय के बच्चों को राहत मिलेगी। राजू यादव ने पेलोडर मशीन से जर्जर सड़क पर जेसीबी मशीन से मिट्टी-मोरम डलवाकर उसकी मरम्मत कराई। सड़क की स्थिति इतनी खराब थी कि विद्यालय के बच्चों और आमजनों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी। राजू यादव ने कहा कि इलाके की समस्या उनकी समस्या है। इसका समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के साथ लोगों को आने जाने में हो रही कठिनाइयों को देखते उन्होंने यह पहल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...