Ramgarh News: उरीमारी में पानी की समस्या को लेकर किया सड़क जाम
रामगढ़, अगस्त 16 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी चेकपोस्ट कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने उरीमारी चेकपोस्ट के निकट सड़क जाम कर दिया। रविवार की सुबह इस आंदोलन राकोमयू के बैनरतले किया गया। इसका नेतृत्व क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के रहे थे। आंदोलन के बाद प्रबंधन से वार्ता हुई। जिसमें तत्काल टैंकर से प्रभावित इलाके में जलापूर्ति की गई। इसके बाद लोग शांत हुए। बताया गया कि कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए दामोदर नदी में लगाया गया मोटर पंप अचानक आई बाढ़ में डूब गया था। जिसके करण तीन दिनों से आपूर्ति ठप पड़ गई थी। इससे कॉलोनीवासियों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने रविवार सुबह चेकपोस्ट पर बैरियर बंद कर ट्रांसपोर्टिंग रोक दी। आंदोलन की सूचना पर पीओ अनिल कुमार सिंह और आंदोलनकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.