Ramgarh News: उरीमारी कोल डंप में टैंकर पलटा, चालक घायल
रामगढ़, जुलाई 28 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी परियोजना के कोल डंप में मंगलवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे पानी टैंकर पलट गया। इसमें ऑपरेटर रामप्रसाद महतो (57 वर्ष) घायल हो गए। उनका सिर फट गया है। दुर्घटना उस समय हुई जब आग लगे कोल डंप में उसे बुझाने के लिए पानी डालने गए थे। दुर्घटना के बाद रामप्रसाद को उनके सहयोगी उपेंद्र सिन्हा, गणेश राम, बाल्मीकि यादव लेकर सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए गांधीनगर अस्पताल रांची रेफर किया गया। सूचना मिलने पर जेएमएम नेता धनंजय वर्मा अस्पताल पहुंचकर घायल की जानकारी ली। रामप्रसाद बात कर रहे हैं, वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.