Ramgarh News: उरीमारी के झामुमो नेता संजय करमाली को मातृशोक
रामगढ़, नवम्बर 14 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष सह न्यू बिरसा के विस्थापित नेता संजय करमाली की माता फूल कुमारी देवी (60 वर्ष) का निधन जरजरा कॉलोनी में हो गया। उन्हें शनिवार की शाम करीब 3 बजे हर्ट अटैक आया। वो अपने पीछे संजय करमाली, विजय करमाली, अजय करमाली चार पुत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। संजय करमाली के पिता रामप्रसाद करमाली का पहले ही निधन हो गया है। फूलकुमारी देवी का अंतिम संस्कार रविवार को उरीमारी दामोदर किनारे किया जाएगा। उनके निधन पर संजीव बेदिया, राजू यादव, दसई मांझी, सोनाराम मांझी, चरका करमाली, सूरज बेसरा, गणेश गंझू, मनोज मुंडा, बिनोद हेंब्रम, महादेव बेसरा, कानू मांझी आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.