Ramgarh News: उम्मीद विद्यालय में बना बॉटनिकल गार्डन, इनर व्हील क्लब ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रामगढ़, जुलाई 13 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को सुभाष चौक स्थित उम्मीद विद्यालय परिसर में इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से बॉटनिकल गार्डन का निर्माण किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के औषधीय, फलदार, छायादार, सजावटी पौधों की जानकारी उपलब्ध कराना और उनमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों, विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अन्य गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर बॉटनिकल गार्डन के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाई। गार्डन में गिलोय, तुलसी, लेमन ग्रास, नीम, अजवाइन और एलोवेरा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उम्मीद विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.