रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे करीब 50 फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, दखल-दिहानी, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सड़क निर्माण समेत अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को आवेदनों की निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से मामलों का निष्पादन सुनिश्चित क...