Ramgarh News: उपप्रमुख ने जीएम को मांग पत्र सौंपी
रामगढ़, सितम्बर 1 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड उपप्रमुख सुमन देवी ने अरगड्डा जीएम को मांग पत्र सौंप कर गिद्दी कॉलोनी वासियों के समस्या समधान करने की मांग की है। उपप्रमुख ने मांग पत्र में सार्वजनिक कुओं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, मच्छरों की रोकथाम के लिए छिड़काव करने, क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी में कुत्ता काटने, सांप काटने, बिच्छू के डंक के इलाज उपलब्ध कराने की मांग की है। उपप्रमुख ने गिद्दी स्थित चर्च परिसर में शौचालय बनाने, चहादिवारी बनाने और चापानल लगवाने की भी मांग की हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.