रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल पतरातू में उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को सोमवार को सेफ्टी अवार्ड से नवाजा गया। इसमें गोविंद तिवारी, विक्रम कुमार, सैफ अली खान,अमरलाल, दिनेश आदि फील्ड ऑपरेटर को प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रबंधन की ओर से एजीएम डॉ कानन, डीजीएम एसपी साहू, राहुल सुमन, सीनियर मैनेजर सतीश गेडला अभियंता, सेफ्टी ऑफिसर एमडी तौफीक रजा, ऑपरेशन इंचार्ज दिलीप कुमार, बाबू सोना बसु स्विफ्ट इंचार्ज, अनिल कुमार पाल और कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...