रामगढ़, नवम्बर 21 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि । बोंगाबार स्थित जेपी रेस्टोरेंट में शनिवार को उज्ज्वला फाउंडेशन की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष शांति देवी ने किया। बैठक में दिगवार की सदस्य महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपनी-अपनी बचत राशि जमा की। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ रहे कथित फर्जीवाड़े को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने कहा कि इन दिनों सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से आधार कार्ड, पैनकार्ड और मोबाइल पर आने वाला ओटीपी लेकर गलत तरीके से काम किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने महिलाओं से ऐसे लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने क...