रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। केके पंचायत में खुलने वाली खदान को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता मुखिया रीता कुमारी ने की। इसमें ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि वे पिछले 40-50 वर्षों से केके पोड़ा में रह रहे हैं। ऐसे में उन्हें बिना समुचित व्यवस्था किए उजाड़ना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक सीसीएल प्रबंधन उनके रहने के लिए घर की व्यवस्था नहीं करता और स्थानीय लोगों को आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार उपलब्ध नहीं कराता, तब तक वे यहां कोयला खदान खोलने नहीं देंगे। ग्रामीणों ने कहा कि विकास के नाम पर वर्षों से बसे लोगों को बेघर करना उचित नहीं है। पहले पुनर्वास और रोजगार की व्यवस्था की जाए, उसके बाद ही खनन कार्य शुरू किया जाए। मुखिया रीता कुमारी ने कहा कि प्रबंधन सब...