रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के साथ समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात सुरक्षा बलों को चौबीसों घंटे मुस्तैदी से ड्यूटी करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार गुप्ता ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, लॉग बुक के संधारण और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी उपायुक्त को दी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक...