Ramgarh News: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
रामगढ़, जुलाई 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज ने सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता तथा परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा में तैनात जवानों को पूरी सतर्कता के साथ 24 घंटे ड्यूटी करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने उन्हें वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, लॉग बुक के संधारण और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी। बताया गया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वेयरहाउस में सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.