रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल कुजू व आसपास के इलाके में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर तोपा बस्ती मदरसा गुलशन ए रजा प्रांगण में  सलातो सलाम पढ़ी गई। साथ ही क्षेत्र में अमन चैन शांति व विकास की दुआ की गई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गाजे बाजे के साथ निकली गई मुहम्मदी जुलूस में बच्चों ने पूरे इलाके में नातिया कलाम के साथ दरूद शरीफ सुरीली आवाज में पेश कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। उत्साहित बच्चों ने खास उमंग के साथ सभी ने हाथों में झंडा बैनर लेकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर नारा लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया।इस यह भी पढ़ें- Lohardaga News: ईद मिलादुन्न्बी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी मौके पर मौलाना वाजिद अली ने कहा है कि पै...