Ramgarh News: इमली गाछ मैदान में बच्चों को अभ्यास से रोकने पर विवाद
रामगढ़, अगस्त 4 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस कॉलोनी और आसपास के गांवों के बच्चे वर्षों से हेसला पंचायत के जनतानगर स्थित इमली गाछ फुटबॉल मैदान में दौड़, फुटबॉल और शारीरिक अभ्यास करते आ रहे हैं। मंगलवार को भी इस मैदान में दर्जनों बच्चे खेलकूद का अभ्यास कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति मैदान पहुंचा और बच्चों को अभ्यास करने से रोकते हुए दावा किया कि उक्त जमीन उसकी है। मैदान का निर्माण भी उसी ने कराया है। घटना के बाद खिलाड़ियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनतानगर आवासीय परिसर के निर्माण के समय इस मैदान का विकास किया गया था। इसके पास पंचायत भवन भी है और यहां समय-समय पर सामाजिक व सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मैदान में अभ्यास कर क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.