रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल स्तरीय इंडियन नेशनल माइन ऑफिशियल एंड सुपरवाइजरी स्टॉफ एसोसिएशन कमेटी की एक दिवसीय बैठक मंगलवार को कुजू के अक्षत बैंक्वेट हॉल में हुई। इसमें बतौर  अतिथि इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, उप महासचिव समीर चक्रवर्ती, सचिव अवधेश कुमार, संगठन सचिव तनुज कुमार आनंद, कोषाध्यक्ष कपिलदेव राम, उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, अजीत कुमार सिंह एवं आरबी सिंह सहित राष्ट्रीय समिति के कई पदाधिकारी उपस्थित हुए। अतिथियों का स्वागत बुके देकर व अंगवस्त्र भेंटकर किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीसीएल अध्यक्ष रामराज सिंह व संचालन कुजू क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान आपसी समन्वय और सीसीएल समिति के पुनर्गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई...