रामगढ़, जुलाई 19 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। चितरपुर मायल बाजार स्थित प्राचीन सार्वजनिक दुर्गा मंदिर व जवाहर रोड स्थित सुवर्ण वणिक दुर्गा मंदिर में शनिवार को जीवन में आने वाली विपत्तियों से मुक्ति के लिए मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना बड़े ही आस्था और श्रद्धा के साथ की गई। पूजा अर्चना का कार्य पुजारी बिमल कुमार हाजरा द्वारा किया गया। इस दौरान स्वर्णवनिक समाज के सैकड़ों महिलाओं ने मां की पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के बाद व्रतियों ने माता से परिवार और समाज में आने वाली विपत्तियों से मुक्ति की कामना किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष महिलाएं हाथ जोड़कर जीवन में मंगल कामना के लिए प्रार्थना की।वैदिक यह भी पढ़ें- Ramgarh News: आस्था और श्रद्धा के साथ हुई मां विपत्तारिणी की पूजा मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चन...