Ramgarh News: आर्य बाल विद्यालय के गेट पर जलजमाव, नगर परिषद ने लिया जायजा
रामगढ़, सितम्बर 27 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। आर्य बाल विद्यालय के मुख्य गेट के समीप बारिश का पानी जमा होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि तेज बारिश होने पर स्कूल के मुख्य गेट तक पानी भर जाता है। इससे बच्चों का आवागमन बाधित होता है और कई बार विद्यालय बंद करने की नौबत आ जाती है। विद्यालय के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि विद्यालय के समीप स्थित निजी तालाब के बारिश के पानी से भर जाने के बाद पानी बहकर मुख्य गेट के पास जमा हो जाता है। इससे विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, जलजमाव के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी विद्यालय प्रबंधन चिंतित है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भोरेयां मुख्य पथ पर जमा रहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.