Ramgarh News: आठ दिन में आठवीं चोरी, ओम भंडार फिर बना चोरों का निशाना
रामगढ़, अगस्त 6 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले बंद पड़े मकानों को निशाना बनाने वाले चोर अब लगातार दुकानों में सेंधमारी कर रहे हैं। बीते आठ दिनों में चोरी की आठ घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जबकि सात अलग-अलग दुकानों को चोर अपना निशाना बना चुके हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि भुरकुंडा मेन रोड स्थित ओम भंडार में आठ दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी की घटना हुई है। बुधवार की रात चोर एक बार फिर भुरकुंडा थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित ओम भंडार की एस्बेस्टस की छत तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। हैरत की बात यह रही कि इस बार भी चोरों ने छत के ठीक उसी हिस्से को तोड़ा, जहां से 2 अगस्त की रात सेंधमारी कर दुकान में प्रवेश किया गया था। पिछली घटना से सबक लेते हुए दुकानदार ने इस ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.