रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में होमगार्ड के नव नामांकन को लेकर शनिवार से शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा शुरू होगी। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के अंतर्गत आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा सिद्धू कान्हू मैदान, रामगढ़ में प्रतिदिन सुबह छह बजे से होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा पांच नवंबर तक चलेगी। इसमें प्रखंडवार और श्रेणीवार अभ्यर्थी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 अक्टूबर को दुलमी प्रखंड के पुरुष और 25 अक्टूबर को महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। 26 और 27 अक्टूबर को मांडू, जबकि 28 और 29 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: होमगार्ड बहाली परीक्षा की तैयारी पूरी...