रामगढ़, अक्टूबर 13 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), रामगढ़ शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा स्थित आवास पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। आईएमए रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार आर्या, सचिव डॉ दिनेश कुमार और कोषाध्यक्ष डॉ गौतम कुमार ने दिवंगत रूपी सोरेन के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। प्रतिनिधिमंडल ने दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए उन्हें धैर्य और साहस बनाए रखने की कामना की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि इस अवसर प...