रामगढ़, जुलाई 14 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित एशिया प्रसिद्ध आइएजी ग्लास फैक्ट्री के कर्मियों ने मंगलवार को पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को सम्मानित किया। हनुमान मंदिर के समीप आयोजित समारोह में कर्मियों पूर्व विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास से वर्षों बाद उनका पीएफ और पेंशन का मसला सुलझ पाया है। इसके लिए वे आजीवन उनके आभारी रहेंगे। वहीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बतौर जनप्रतिनिधि उन्होंने जनसेवा का संकल्प लिया था, जिस पर वे आज भी कायम हैं। वो आम-आवाम के हक व अधिकार की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ती रहेंगी। समारोह में मुखिया आनंद दुबे, देवानंद प्रसाद, रामशरण गिरी, बारिक अंसारी, जयंत तुरी, नागेंद्र प्रसाद, संतोष ओझा, श्रवण कुमार, मिथिलेश दांगी, फिरदोस आलम, आलम अंसारी, लालबाबू चौबे, शिवकुमा...