Ramgarh News: असवा जंगल से दोनों हाथी पहुंचे पचंगा, दहशत अब भी कायम
रामगढ़, अगस्त 30 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी क्षेत्र में उत्पात मचाने के बाद दोनों हाथी अंगों-उरेज के निकट पचंगा पहुंच गए हैं। शनिवार को पूरे दिन हाथियों का बसेरा असवा जंगल में रहा। शाम होने के साथ ही हाथियों का रुख बड़कागांव के अंगों उरेज की तरफ हो गया। वन विभाग की टीम हाथियों को आबादी से दूर रखने का हर सम्भव कोशिश कर रही थी। हाथियों के आने का अफवाह पूरे दिन सोशल मीडिया पर तैरता रहा। इधर पोटंगा मुखिया चरका करमाली ने बड़कागांव प्रखंड प्रशासन से हाथियों की ओर से किए गए क्षति की पूर्ति करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Latehar News: बालूमाथ में हाथियों ने दो घर ध्वस्त कर अनाज किया चट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.