रामगढ़, सितम्बर 7 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस ने सोमवार को अवैध देशी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर ओपी क्षेत्र के परसाबेड़ा में संचालित अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया। पुलिस ने मौके से करीब दो क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया तथा अर्धनिर्मित शराब को बहा दिया। इस संबंध में ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परसाबेड़ा क्षेत्र में बोकारो नदी के किनारे अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। यहां तैयार की जा रही अवैध शराब आसपास के क्षेत्रों में भी भेजी जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर ओपी के पुलिस पदाधिकारी राजू उरांव, राजेश राय, शंकर कच्छप एवं सशस्त्र बल के जवानों कार्रवाई किया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा और वहां रखे करीब दो क...