रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने खनिज लदे वाहनों की जांच के दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। दोनों ट्रैक्टरों पर करीब 200 घनफीट बालू लदा था। परिवहन चालान नहीं मिलने पर दोनों ट्रैक्टरों को बालू समेत जब्त कर रामगढ़ थाने को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार उपायुक्त ऋतुराज ने जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: बालू लदे दो ट्रेक्टर से वसूला गया 1 लाख रुपए ला जुर्माना इसी के तहत मंगलवार की सुबह खनिज लदे वाहनों की सघ...