Ramgarh News: अवैध खनन और बालू परिवहन पर लगेगी रोक, टास्क फोर्स को सख्त कार्रवाई के निर्देश
रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि।समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें जिले में अवैध खनन, अवैध बालू परिवहन और खनन नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने को लेकर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने पीपीटी के माध्यम से अवैध खनन के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अवैध खनन के लिए बनाए गए मुहानों को बंद करने की कार्रवाई की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कहीं से भी अवैध मुहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.