Ramgarh News: अल्टीमेटम के अगले ही दिन श्रमदान कर भरे सड़क के गड्ढे
रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। चैनगड़ा ओवरब्रिज से भुरकुंडा सयाल मोड़ तक की जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं होने पर फैक्ट्री की ट्रांसपोर्टिंग रोकने का 72 घंटे का अल्टीमेटम देने के अगले ही दिन चोरधरा पंचायत के मुखिया रामनारायण कुमार ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतर गए। रविवार को मुखिया के नेतृत्व में रहमत अली, विक्की सरकार, संतोष तुरी, संदीप कुमार, अनिल तुरी, बिट्टू कुमार, करण सिंह, अर्जुन सिंह, विजय साव, अमन साव और शंभू सहित अन्य ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए सड़क के कई गड्ढों को चिप्स और सीमेंट के मिश्रण से भरकर आवागमन योग्य बनाने का प्रयास किया। गौरतलब है कि शनिवार को ही ग्रामीणों ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, पतरातू एसडीपीओ तथा श्री वेंकटेश स्पंज आयरन फैक्ट्री प्रबंधन को लिखित सूचना देकर चेतावनी दी थी कि यदि 72 घंटे के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.