रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: सिरका, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अरगड्डा बाजार के पहाड़ी ग्राउंड से रविवार को ग्रामीणों ने दो मोटरसाइकिल चोर को मोटरसाइकिल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा। बाजार में चोर पकड़ाने की घटना सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने चोर पकड़ाने की घटना की सूचना रामगढ़ थाना को दी। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस अरगड्डा बाजार पहुचकर चोर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी। बताया जाता है कि अरगड्डा बाजार में रविवार को आस पास क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग बाजार करने आते है। इस दौरान ग्रामीण अपने अपने मोटरसाइकिल को पहाड़ी ग्राउंड में खड़ा कर बाजार करते है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: वाहन चुराने वाले गैंग का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार रविवार को दो युवक एक मोटरसाइकिल को चुराने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच स्थानीय लोग...