Ramgarh News: अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे वृद्धाश्रम के बुजुर्ग 30 से अधिक बुजुर्ग 27 अक्टूबर को बस से अयोध्या के लिए
रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू में रहने वाले 30 से अधिक बुजुर्ग मंगलवार को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना होंगे। बुजुर्गों की लंबे समय से चली आ रही इस इच्छा को पूरा करने के लिए बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड ने अयोध्या यात्रा की व्यवस्था की है। कंपनी की इस पहल से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को अपनी धार्मिक आस्था से जुड़ी अभिलाषा पूरी करने का अवसर मिलेगा। यात्रा 27 अक्टूबर को पालू स्थित वृद्धाश्रम से शुरू होगी। बुजुर्ग बस से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वहां श्रीरामलला के दर्शन करने के बाद सभी वापस वृद्धाश्रम लौटेंगे। बीएफसीएल ने बुजुर्गों की भावनाओं और उनकी आस्था को महत्व देते हुए इस यात्रा की पहल की है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अयोध्या में रामलला के दर्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.