रामगढ़, सितम्बर 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंजन सिंह ने समिति के वरिष्ठ एवं अनुभवी संरक्षकों को पुनः एक मंच पर लाने की पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू से उनके प्रतिष्ठान पर मुलाकात की। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया और आगामी रविवार को आयोजित समिति की वृहद बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। बताया गया कि कुंटू बाबू सहित कई वरिष्ठजन लंबे समय से समिति के संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन एवं सहयोग देते रहे हैं। पिछली कमेटी में उत्पन्न विवाद और नाराजगी के कारण कुछ वरिष्ठ संरक्षकों ने समिति की गतिविधियों से दूरी बना ली थी। इनमें पूर्व विधायक शंकर चौधरी और जेएमएम नेता म...