रामगढ़, नवम्बर 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। आधार कार्ड में सुधार और अपडेट कराने के लिए अब जिले के लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। जिला समाहरणालय के ब्लॉक-ए में बुधवार को जिला स्तरीय आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया। इस अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो और उपायुक्त ऋतुराज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त के निर्देश पर शुरू किए गए इस केंद्र का संचालन डाक विभाग की ओर से किया जाएगा। यहां आम नागरिकों को आधार कार्ड में आवश्यक सुधार एवं अद्यतन से संबंधित सेवाएं मिलेंगी। इससे लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अलग-अलग केंद्रों का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ उद्घाटन के बाद केंद्र में सेवाओं की शुरुआत भी कर दी गई। पह...