रामगढ़, जुलाई 14 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेला समिति की बैठक मंगलवार को भुरकुंडा थाना मैदान में हुई। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवि और रैयत-विस्थापित शामिल थे। समिति के अध्यक्ष आजाद भुईयां की अध्यक्षता व सचिव रॉबिन मुखर्जी के संचालन में आयोजित बैठक में मेले के सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समिति के नेतृत्व में विगत 16 वर्षों से श्रावणी मेले का आयोजन होता आ रहा है। इधर कुछ लोग अपना स्वार्थ साधने के लिए इसमें खलल डालने का काम कर रहे हैं। अफवाह के बल पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास हो रहा है, जो सुरक्षा के मद्देनजर चितंनीय विषय है। इसलिए समिति ने इसकी शिकायत रामगढ़ डीसी और एसपी से करने का निर्णय लिया है। बैठक में रंजीत बेसरा, झरी मुंडा, रामदास बेदिया, बालेश्वर बेदिया, हरिलाल बेदिया, कि...