Ramgarh News: अपराध नियंत्रण को लेकर रामगढ़ पुलिस की मासिक बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर
रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अंचल निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और आगामी त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त को मिलाद-उन-नबी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने पांच वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.