रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना अंतर्गत रिकवा गांव में दो अपराधियों ने लिफ्टर नकुल महतो को रंगदारी के लिए पिस्तौल सटाकर जान मारने की धमकी दिया है। नकुल महतो ने इस संबंध में गिद्दी थाना में सोमवार को ममला दर्ज कराया है। गिद्दी थाना कांड संख्या 34/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में नकुल महतो ने कहा है 9 अक्तूबर को सुबह में पौने 7 बजे बाइक से दो अज्ञात अपराधी मुंह पर गमछा बांधे हुए आए और गेट खोल कर उसे आवाज देते हुए घर में घुस गए। आवाज सुनकर वह जब बाहर निकला तो दोनो अपराधी उसे पिस्तौल सटाकर कहा कि दो दिन के अंदर रंगदारी का पैसा नहीं दिया तो जान से मार देंगे और दोनो बाइक से चले गए। नकुल महतो ने प्राथमकी में कहा है इसके पहले भी एक - दो दफा उक्त अपराधियों ने उसके गैरमौजुदगी में घर पर पहुंच कर महिलाओं से रंगदारी ...