रामगढ़, जुलाई 21 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। अपने मांगों को लेकर मंगलवार को पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन की ओर से पतरातू अंचल मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के बैनर तले ट्रक, ट्रैक्टर के मालिक, चालक और मजदूर शामिल थे। प्रदर्शन के पूर्व संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पतरातू में आदमकद शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वहीं से नारेबाजी करते हुए अंचल मुख्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्रदर्शन करने के बाद अंचल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया के साथ बातचीत किया। प्रदर्शन में मुन्ना कुमार ओझा, सूरज कुमार, सुनील कुमार, अजीत कुमार, उपेंद्र सिंह, संजय यादव, रंजीत यादव, संतोष कसेरा, संजय कुमार, बबलू यादव, संजय महतो, प्रकाश, दुबेश महतो, सुल्तान अंसारी, संजय रजक, विनोद या...