Ramgarh News: अनुशंसित वेतनमान का भुगतान नहीं हुआ तो ठप करेंगे न्यू बिरसा खदान: मजदूर
रामगढ़, अगस्त 6 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग खदान के मजदूरों ने विस्थापित कार्यालय में गुरुवार को हाई पावर कमेटी की अनुशंसित वेतनमान देने की मांग को लेकर आवाज बुलंद किया। दर्जनों मजदूरों ने नारेबाजी कर आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन से 15 सितंबर तक मांगों को पूरी करने की बात कही।
मजदूरों की बैठक इस मौके पर मजदूरों का नेतृत्व झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन से जुड़े असंगठित मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव संजय करमाली कर रहे थे। इसके पूर्व संजय करमाली ने न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत मजदूरों के साथ बैठक की। बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं, विशेष रूप से (एचपीसी) भुगतान को लेकर चर्चा की गई। जिसमें कहा गया कि आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने स्थानीय रैयत, जो कंपनी में काम कर रहे हैं, उन्हें हाई पावर कमेटी का वेतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.