रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने छावनी परिषद रामगढ़ नामित सदस्य के रूप में अनमोल सिंह को मनोनीत किया है। इस संबंध में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा भारत के राजपत्र में आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।यह अधिसूचना रक्षा मंत्रालय की संयुक्त सचिव प्रीति मीना के हस्ताक्षर से जारी की गई है। लगभग ढाई वर्षो से छावनी परिषद में सदस्य का स्थान रिक्त था।पूर्व में अनमोल सिंह छावनी परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके है।नामित सदस्य बनने पर स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है। लोगों का मानना है कि उनके मनोनयन से छावनी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं, जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: छावनी परिषद में अनमोल सिंह की नियुक्ति से विकास को ...