रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ का वर्ष 2026-27 का भव्य पदस्थापना समारोह और जिला अध्यक्ष प्रियका कुमार का आधिकारिक दौरा सिद्धि विनायक मैरेज हॉल में गरिमामय, उत्साहपूर्ण वातावरण में बीती रात संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न क्लबों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष, सचिव, विशिष्ट अतिथि सहित बड़ी संख्या में इनर व्हील क्लब की सदस्यों की उपस्थिति रही। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्वेता जैन और उनकी पूरी टीम ने समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और बेहतर कार्य करने की शपथ लेते हुए नए सत्र की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, इनर व्हील प्रार्थना और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद वर्ष 2025-26 की अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों, सेवा परियोजनाओं और वार्षिक गतिविधियों का प्रति...