Ramgarh News: अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग से मारपीट कर किया घायल
रामगढ़, सितम्बर 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। नई सराय महतो टोला निवासी 16 वर्षीय रिया कुमारी ने रामगढ़ थाने में आवेदन देकर मारपीट और घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने रामगढ़ थाना में कांड दर्ज किया है। प्राथमिकी के अनुसार 13 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे रांची रोड को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी मिथलेश राय 50 वर्ष अचानक रिया के घर पहुंचे और उसकी मां ज्योति देवी के बारे में पूछताछ करने लगे। रिया ने मां के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। आरोप है कि इससे नाराज मिथलेश राय ने उसके चेहरे पर वार कर घायल कर दिया और जमीन पर गिराकर उसके साथ मारपीट की। प्राथमिकी में घर में तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.