रामगढ़, सितम्बर 21 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिला अधिवक्ता संघ, रामगढ़ के परिसर में सोमवार को करम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। करम पर्व को प्रकृति और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक बताते हुए इसकी सांस्कृतिक परंपराओं को याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी उपस्थित हुईं। उन्होंने अधिवक्ताओं और जिलेवासियों को करम पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करम प्रकृति से जुड़ा पर्व है। बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए उपवास रखती हैं। साथ ही अच्छी कृषि और सुख-समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की जाती है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: वकीलों और जजों ने मनाया करम पर्व, गूंजे पारंपरिक गीत इससे पहले अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आन...