रामगढ़, अक्टूबर 24 -- Ramgarh News: गोला, निज प्रतिनिधि। अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती का पार्थिव शरीर शनिवार की देर शाम गोला के बरियातु स्थित उनके आवास में लाया गया। साथ में विधायक ममता देवी भी शामिल थी। शव के गांव पहुंचते ही क्षेत्र में शोक और लोगों में आक्रोश की लहर दौड़ गई। घटना से मर्माहत परिजनों व स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग को लेकर हाथों में मोमबत्तियां लेकर एक रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस सनसनीखेज घटना की तीव्र निंदा करते हुए प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की। लोगों ने कहा कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अधिवक्ता अनुष्का की मौत का मामला हाईकोर्ट पहुंचा इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा...