Ramgarh News: अतिक्रमण हटाने के लिए संपदा पदाधिकारी की ओर से चिपकवाया गया नोटिस
रामगढ़, नवम्बर 21 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के संपदा पदाधिकारी की ओर से नोटिस चिपकवाया गया। इसमें पीवीयूएनएल गेट से लेकर पतरातू डैम क्षेत्र के चौक चौराहों पर पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के कर्मचारियों ने नोटिस चिपकाया। पीटीपीएस और नलकारी जलाशय ( पतरातू डैम) क्षेत्र के सरकारी जमीन पर लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार को नोटिस जारी किया है। जिसमें पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के संपदा पदाधिकारी विवेक कुमार ने अल्टीमेटम दिया है कि पीटीपीएस की अधिग्रहित भूमि और नलकारी डैम क्षेत्र के सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को अतिक्रमण करने वाले लोग सात दिनों के अंदर स्वत: हटा लें।अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संपदा पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि जारी किए गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.