Ramgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बीरबल हेम्ब्रोम की मौत
रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के मुकुंदाबेड़ा नया कांटा के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल परसाबेड़ा निवासी बीरबल हेम्ब्रोम की शनिवार को रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शनिवार शाम मुकुंदाबेड़ा सड़क किनारे शव रखकर जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, उचित मुआवजा और सड़क पर ठोकर बनाने की मांग कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब आठ बजे मुकुंदाबेड़ा नया कांटा के समीप बीरबल हेम्ब्रोम की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बीरबल सड़क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.