Ramgarh News: अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में भदानीनगर स्थित बनगड़ा गांव के समीप अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चैनगड़ा निवासी फिरोज आलम के रूप में हुई। घटना शुक्रवार सुबह तकरीबन 7:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार एनटीपीसी (पतरातू) में कार्यरत फिरोज आलम अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (नंबर जेएच24पाई-4677) से ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान बनगड़ा गांव के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने फिरोज की बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में फिरोज आलम का एक पैर टूट गया। घटना के बाद परिजनों ने फिरोज को इलाज के लिए रामगढ़ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.