Ramgarh News: अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा संगठन का विस्तार
रामगढ़, सितम्बर 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा ने झारखंड में अपने संगठन का विस्तार करते हुए अरुण कुमार दांगी को रामगढ़ जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह घोषणा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार बबलू के निर्देशानुसार की गई है। संगठन के प्रदेश महासचिव सुनील प्रसाद कुशवाहा की ओर से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, अरुण कुमार दांगी (पिता- सुखलाल महतो) रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत ग्राम रोला बगीचा के निवासी हैं। अरुण कुमार दांगी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके संघर्षशील स्वभाव, कड़ी मेहनत, ईमानदारी, त्याग, बेहतर जनसंपर्क और सांगठनिक क्षमता के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को देखते हुए सौंपी गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण कुमार दांगी ने कहा कि मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं प्रदेश अध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.