रामगढ़, सितम्बर 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अखंड सुहाग, पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखा। दिनभर अन्न-जल का त्याग करने के बाद शाम को महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों और घरों में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के साथ ही मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्यविशेष पूजा-अर्चना हरतालिका तीज को लेकर शहर के बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर, श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, सिद्धेश्वर धाम मंदिर, बिजुलिया जलाराम मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन कि...