रामगढ़, नवम्बर 7 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। राहुल दुबे गैंग ने शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उरीमारी में अंशु दुबे के एनकाउंटर को गलत और फर्जी बताया है। इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री और डीजीपी से निष्पक्ष जांच करने की अपील की है। पोस्ट में अंशु दुबे के परिजनों अपील की गई है कि वो मुख्यमंत्री और डीजीपी के कार्यालय में जाकर उनसे निष्पक्ष जांच करने की मांग करें। गैंग ने अंशु दुबे के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि अंशु दुबे उरीमारी में गोलीबारी किया था तो उसका तकनीकी साक्ष्य या टावर का लोकेशन सार्वजनिक किया जाए। कहा गया है कि एक तरफ हजारीबाग एसपी युवाओं को अपराध की दुनिया में ना जाने की पहल करते है। वहीं दूसरी तरफ बेकसूरों का एनकाउंटर और जेल भेजने का कार्य सवाल खड़े करता है।

अंशु दुबे के गैंग से संबंध पर ...