रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल शनिवार रात को नया नगर बरकाकाना स्थित अंबेडकर चौक पहुंचे। भाजपा नेता रंजीत राम के आवास पर पहुंचने पर समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बावला, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष बलराम महतो, जिला कार्यालय प्रभारी सुनील साव और सीसीएल सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। भाजपा नेता रंजीत राम ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सांसद ने स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद किया। लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं...