रामगढ़, अगस्त 24 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवारी पर केदला कोयलांचल और इसके आसपास क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और बोम बल के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान शिव को जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, आक, पुष्प एवं फल अर्पित कर घर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। महिलाओं और युवतियों के साथ साथ पुरुष और बच्चों ने भी पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा...